Delhi Budget Session 2025: दिल्ली विधानसभा में 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश, CM रेखा गुप्ता बोलीं, महिलाओं को हर माह 2500 मिलेंगे

New Delhi. दिल्ली विधानसभा में मुख्यंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश के दौरान कहा कि पहली बार दिल्ली के इतिहास में ऐतिहासिक बजट पेश हो रहा है। दिल्ली का बजट एक लाख करोड़ का है। जो पिछले बार के मुकाबले कई अधिक है। पिछली सरकार ने दिल्ली को खोखला किया। जनता को सिर्फ सपने दिखाए गए।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बार एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश हो रहा है। बजट से सबका साथ-सबका विकास होगा। बीते 10 साल में पिछली सरकार ने दिल्ली को खोखला किया है। बीते 10 सालों में दिल्ली विकास में पिछड़ी है। दिल्ली के इतिहास में ये ऐतिहासिक बजट है।

पिछली सरकार ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया: सीएम रेखा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को धोखा दिया गया। सरकारी आय इसलिए घटी क्योंकि शराब माफिया, पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों को पैसा मिल रहा था। इसलिए दिल्ली पिछड़ती गई। एक लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक बजट में दोगुनी बढ़ोतरी होगी।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार काम करेगी। दिल्ली के लोगों को साफ पानी दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सुविधाओं का अभाव है। दिल्ली के 24 प्रोजेक्ट शुरू किए। कई प्रोजेक्ट ऐसे हैं जहां बिल्डिंग के ऊपर दो बिल्डिंग और बनाई गईं। 100 करोड़ की पैनल्ट ठेकेदारों को दी है। एक हजार करोड़ रुपये स्वास्थ्य सेवा के लिए आवंटित किए गए हैं। 320 करोड़ रुपये आरोग्य योजना के लिए आवंटित किए गए हैं।

हम दिल्ली में कूड़े के पहाड़ हटाएंगे: सीएम रेखा

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आपने अपना शीशमहल बनवाया है। हम करीबों के लिए घर बनवाएंगे। हम गरीबों के लिए शौचालय बनवाएंगे। आपने टैक्स का पैसा विज्ञापन पर खर्च किया। चुनाव में पैसा लगाया। आप में और हम में बहुत फर्क है। आपने अधिकारियों के साथ बुरा बर्ताव किया। आप हाथ की सफाई जानते हो। हम कूड़े की सफाई करेंगे। कूड़े के पहाड़ हटाएंगे।

दिल्ली वालों को लंदन का सपना दिखाया: सीएम रेखा

हम ऐसे बजट पेश कर रहे हैं। एक समय था जब दिल्ली के मालिक दिल्ली को लंदन बनाना चाहते थे। दिल्ली वालों को सपना दिखाया। लेकिन उन्होंने दिल्ली को अराजक राजधानी बना दिया। देशभर में विज्ञापन सरकार ने सिर्फ पोस्टर ही लगाए। ये बजट विकास का संकल्प पत्र है। हम वो वादे करते हैं जो निभाते हैं। बजट पेश के दौरान मोदी मोदी के नारे लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *