Heat Wave In UP: अप्रैल के महीने में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। पिछले सप्ताह से तापमान ने जो रफ्तार पकड़ना शुरू की है वो तीसरे सप्ताह में भी जारी है। बृहस्पतिवार अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया। इसी के साथ आगरा ब्रज में पहले और प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। 44 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ कानपुर एयरफोर्स स्टेशन प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र शनिवार तक गर्मी से राहत नहीं मिलने की बात कह रहा है।
यूपी के 5 सबसे गर्म शहर
कानपुर एयरफोर्स- 44
प्रयागराज- 43.6
आगरा- 43.4
झांसी- 43.3
बांदा और हमीरपुर- 43.2
आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 43.4
न्यूनतम तापमान- 23.4
एक्यूआई-118
अप्रैल की शुरूआत में ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी थी। 15 अप्रैल को पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया था। दो दिन बाद 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। 18, 19, 20 अप्रैल को लगातार तीन दिन पारा करीब 42 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।